सफलता की यह पहली सीढ़ी, मेहनत करने की आदत रखें बरकरार : संदीप कुमार मीना

सफलता की यह पहली सीढ़ी, मेहनत करने की आदत रखें बरकरार : संदीप कुमार मीना

लोहरदगा़ जिला प्रशासन ने नये समाहरणालय भवन के सम्मेलन कक्ष में मैट्रिक परीक्षा के उत्कृष्ट विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया. इस दौरान जैक, सीबीएसइ, आइसीएसइ और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के टॉपर्स को मेडल, प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया. सफलता की पहली सीढ़ी है मैट्रिक : उपायुक्त : मौके पर उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह सफलता की पहली सीढ़ी है. मेहनत की इस आदत को भविष्य में भी बरकरार रखें. उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपनी सफलता के पीछे रहे माता-पिता और शिक्षकों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहें. जीवन में आप जिस भी मुकाम पर पहुंचें, अपने गांव और स्कूल के विकास में योगदान जरूर दें. उपायुक्त ने घोषणा की कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रम प्रखंड और विद्यालय स्तर पर भी आयोजित होंगे, ताकि अन्य विद्यार्थियों में भी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत हो सके. शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए टीचर पैनल : जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने पर जोर देते हुए डीसी ने कहा कि जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, वहां ऑनलाइन कक्षाओं के जरिये सिलेबस पूरा कराया जायेगा. इसके लिए शिक्षकों का एक विशेष पैनल तैयार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार रिजल्ट बेहतर रहा है, जिसे अगले सत्र में और उत्कृष्ट बनाने के लिए समय पर सिलेबस पूरा करने, ओरिएंटेशन प्रोग्राम और पर्सनलिटी डेवलपमेंट पर विशेष फोकस किया जायेगा. इन्हें मिला सम्मान : समारोह में जैक बोर्ड के जिला टॉप-6, सीबीएसइ और आइसीएसइ के टॉप-3 तथा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के टॉप-3 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. मौके पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, एसडीओ अमित कुमार और डीइओ दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, डीएसइ अभिजीत कुमार सहित कई अधिकारी व अभिभावक उपस्थित थे. विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों व परिजनों को दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >