शहरी क्षेत्र के दो मंदिर में चोरी

लोहरदगा में अब मंदिर भी सुरक्षित नहीं हैं.

फोट़ो. मंदिर में चोरी का दृश्य फोट़ो. हनुमान मंदिर लोहरदगा. लोहरदगा में अब मंदिर भी सुरक्षित नहीं हैं. लोहरदगा शहरी क्षेत्र के दो मंदिरों में चोरी हो गयी. लोग इस घटना से आश्चर्यचकित और मर्माहत हैं. शहरी क्षेत्र के राणा चौक लहेरी मुहल्ला सि्थत हनुमान मंदिर में चोरों ने मंदिर में रखे साढे तेरह हजार रुपये, चांदी के मुकुट, पीतल के बर्तन के साथ साथ दान पेटी भी चोरी कर ली. सुबह इसकी जानकारी हुई, तो लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने आश्वासन दिया कि चोर शीघ्र ही पकड़े जायेंगे. दूसरी घटना वीर शिवाजी चौक के पास स्थित सिद्धिदात्री मंदिर की है. यहां चोरों ने दान पेटी, पूजा के बर्तन एवं अन्य सामानों की चोरी कर ली. इसकी सूचना भी पुलिस को दी गयी. हालांकि मंदिर में चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >