बाराती बस पुल को तोड़ते हुए पेड़ से टकरायी, बाल-बाल बचे लोग

बाराती बस पुल को तोड़ते हुए पेड़ से टकरायी, बाल-बाल बचे लोग

भंडरा़ भंडरा-लोहरदगा सड़क पर बाराती बस भैंसमुंदो गांव के पास पुल को तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराया. इस दुर्घटना में बस में बैठे पैसेंजर को मामूली चोट लगी है. ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार मनहे गांव के लोग जेएच 13बी 6521 जय मंगल ट्रैवल्स की बस से भंडरा थाना क्षेत्र के पलमी गांव बड़ा मेहमानी आये थे. पलमी से मनहे लौटने के क्रम में बस ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया. बस भैंसमुंदो नहर पुलिया के दीवार को तोड़ते हुए पेड़ से टकरायी. दुर्घटना की सूचना के बाद भंडरा पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत पहुंचाने का काम किया. एक अन्य दुर्घटना में भंडरा लैंपस के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में भंवरों बलुआ टोली निवासी चंद्रदेव उरांव का पुत्र अनिल उरांव 20 वर्ष तथा महादेव उरांव का पुत्र अनिल उरांव 17 वर्ष दोनों घायल हो गये. दोनों काे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया गया. बाल विवाह और लिंग भेद के खिलाफ जानकारी दी

किस्को. राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेटहट में शनिवार को डालसा के तत्वावधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राजकमल मिश्रा व सचिव राजेश कुमार के मार्गदर्शन में पीएलवी कलिंदर उरांव, शाहिद हुसैन और निशा कुमारी ने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया. कार्यक्रम में बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम और लिंग चयन निषेध कानून की विस्तार से जानकारी दी गयी. पीएलवी ने बच्चियों को पोषण, मासिक धर्म, स्वच्छता और सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया. इसके अलावा डायन-बिसाही कुप्रथा के खिलाफ कानून, निशुल्क कानूनी सहायता और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में बताया गया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत काफी संख्या में बच्चे उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >