राज्य सरकार मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधी सरकारी नौकरी दे रही है

राज्य सरकार मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधी सरकारी नौकरी दे रही है

कुड़ू़ टाटी स्थित संत विनोबा भावे खेल मैदान में आयोजित सात दिवसीय स्व शिबू सोरेन मेमोरियल नॉकआउट नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ. दुधिया रोशनी में खेले गये फाइनल मुकाबलों के मुख्य अतिथि उपायुक्त संदीप कुमार मीना और विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. इससे पहले आयोजन समिति ने अतिथियों का स्वागत किया. विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं ने मारी बाजी : प्रतियोगिता के राज्य स्तरीय ग्रुप के रोमांचक फाइनल में एके फाइटर रांची ने रांची की ही टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया. प्रखंड स्तरीय मुकाबले में हमीदनगर की बिंदास क्रिकेट टीम ने माराडीह को पराजित कर ट्रॉफी जीती. वहीं, 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (लीजेंड ग्रुप) में लगान टीम बस स्टैंड कुड़ू ने सीएससी कुड़ू को हराकर जीत दर्ज की. फाइनल मैच का मुख्य आकर्षण आतिशबाजी और चियर्स लीडर रहे, जिन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया . खेल में करियर की अपार संभावनाएं : डीसी : मौके पर डीसी संदीप कुमार मीना ने कहा कि खेल में करियर की अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधी सरकारी नौकरी दे रही है. जिला प्रशासन खिलाड़ियों को हर संभव मदद कर रहा है. एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि लोहरदगा को अब बॉक्साइट नगरी के साथ-साथ खेल नगरी के रूप में नयी पहचान दिलायी जायेगी. आयोजन को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक मुजम्मील अहमद, रौशन ठाकुर, अजय वर्मा, राजेश रुद्रा, प्रमेश्वर हजाम, फारूक अहमद, संजय कुमार तिलका, सलीम पांडू, किशोर उरांव, रियाज खान, कनवर लाल खान, लाल नीरोज नाथ शाहदेव सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >