विहिप और बजरंग दल की बैठक में प्रशिक्षण वर्ग व प्रांतीय सम्मेलन की बनी रूपरेखा

विहिप और बजरंग दल की बैठक में प्रशिक्षण वर्ग व प्रांतीय सम्मेलन की बनी रूपरेखा

लोहरदगा़ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जिला इकाई की बैठक गुरुवार को वनवासी कल्याण केंद्र के प्रांगण में हुई. जिला अध्यक्ष रितेश कुमार साहू की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गयी. प्रशिक्षण वर्गों के लिए कार्ययोजना तैयार : बैठक का मुख्य एजेंडा मई और जून माह में होने वाले विभिन्न प्रशिक्षण वर्ग रहे. इसमें 21 से 28 मई तक चतरा में आयोजित होने वाले दुर्गावाहिनी महिला प्रशिक्षण वर्ग पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही, 01 जून से 20 जून तक धनबाद के सिनीडीह में आयोजित होने वाले बजरंग दल और विहिप के विशेष प्रशिक्षण शिविरों को लेकर रणनीति बनायी गयी. जिले से इन वर्गों में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या और उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रखंडवार प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी. जुलाई में लोहरदगा में जुटेगा प्रांत, तैयारियों पर जोर : बैठक में आगामी 17 से 19 जुलाई तक लोहरदगा में प्रस्तावित विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल प्रांतीय बैठक की मेजबानी को लेकर भी विशेष मंथन हुआ. इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए संगठन विस्तार और कार्य योजनाओं पर चर्चा की गयी. विभाग संगठन मंत्री कुलदीप सिंह, जिला संगठन मंत्री कार्तिक विश्वकर्मा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य लाल ओमकारनाथ साहदेव, सह जिला मंत्री भीमनाथ शाहदेव, बजरंग दल गोरक्षा प्रमुख विकास यादव, सुरक्षा प्रमुख प्रद्युमन पाठक, जिला संयोजक नीरज कुमार बिट्टू, नगर संयोजक अनुभव कुमार, नगर अखाड़ा प्रमुख अमंदीप पांडे, मनोज कुमार, आशीष, उमेश साहू, देयानंद साहू, प्रदीप महली, सुबोध उरांव, राजेश कुशवाहा आदि मौजूद थे. बैठक का समापन संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ किया गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >