गठबंधन सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी मजबूती से काम कर रही है : सीएम

गठबंधन सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी मजबूती से काम कर रही है : सीएम

लोहरदगा़ वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, गठबंधन की मजबूती और विकास योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ. दोनों नेताओं ने झारखंड की राजनीतिक स्थिरता और समग्र विकास को प्राथमिकता देने पर जोर दिया. धीरज साहू ने विशेष रूप से लोहरदगा स्थित बीएस कॉलेज परिसर में प्रस्तावित क्रिकेट स्टेडियम के विकास का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि संसाधनों के अभाव में स्थानीय खेल प्रतिभाओं को अवसर नहीं मिल पा रहा है. स्टेडियम के विकास से जिले को राष्ट्रीय स्तर पर नयी पहचान मिलेगी. इसके अतिरिक्त, उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता जतायी. खेल और बुनियादी ढांचे को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुलाकात को सकारात्मक बताते हुए कहा कि गठबंधन सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी मजबूती से काम कर रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य हर वर्ग तक विकास पहुंचाना और रोजगार के अवसर सृजित करना है. लोहरदगा क्रिकेट स्टेडियम के संबंध में मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इसके विस्तारीकरण और फ्लड लाइट लगाने के प्रस्ताव पर जल्द कार्यवाही की जायेगी. उन्होंने कहा कि शिक्षा और खेल राज्य सरकार की विशेष प्राथमिकता में शामिल हैं. सीएम ने जोर दिया कि झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है, जिसका सीधा लाभ जल्द ही आम जनता को मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >