हरे रामा-हरे कृष्णा के संकीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण

हरे रामा-हरे कृष्णा के संकीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण

भंडरा़ भंडरा में आयोजित सात दिवसीय भागवत प्रतिष्ठा सह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन सोमवार को ठाकुर जी की भव्य नगर भ्रमण शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गयी. कथा व्यास श्री गौरव कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में अपराह्न तीन बजे ठाकुरबाड़ी परिसर से यात्रा का शुभारंभ हुआ. फूलों से सुसज्जित पालकी में भगवान श्री राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकी के दर्शन कर हजारों श्रद्धालु निहाल हो गये. फूल-गुलाल से हुआ भव्य स्वागत : शोभायात्रा ठाकुरबाड़ी से निकलकर मुख्य बाजार, थाना चौक और ब्लॉक रोड होते हुए पूरे नगर का भ्रमण कर पुनः कथा स्थल पहुंची. रास्ते भर श्रद्धालुओं ने घरों के सामने रंगोली बनायी और पुष्प वर्षा कर आरती उतारी. ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजे और शंख ध्वनि के बीच भक्त जय श्री कृष्ण के जयकारे लगाते हुए झूमते नजर आये. चिलचिलाती धूप को देखते हुए आयोजन समिति द्वारा जगह-जगह शरबत और शीतल जल की व्यवस्था की गयी थी. प्रशासनिक सतर्कता और भारी भीड़ : सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता और दंडाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा. इस आयोजन में भंडरा के अलावा भंवरों, बेदाल, मसमानो, सेमरा, कुम्हारी और अकाशी सहित आसपास के कई गांवों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. समिति ने बताया कि आठ मई से शुरू हुई यह कथा 14 मई तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन सायंकाल गौरव कृष्ण शास्त्री द्वारा भागवत के मर्म का विवेचन किया जा रहा है. सोमवार को शोभायात्रा के बाद शाम की कथा में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >