महिलाअों को आगे बढ़ाने में सहयोग करना ही उद्देश्य

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 32वी वाहिनी सीमा सहस्त्र बल ने किस्को प्रखंड क्षेत्र के महिलाओं के लिए 25 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुभारंभ 19 फरवरी को किया था.

किस्को. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 32वी वाहिनी सीमा सहस्त्र बल ने किस्को प्रखंड क्षेत्र के महिलाओं के लिए 25 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुभारंभ 19 फरवरी को किया था. जिसका समापन 17 मार्च को किया गया. समापन कार्यक्रम में सक्षम महिला उत्पादन समूह से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 30 महिलाओं को सर्टिफिकेट दिया गया. वहीं सर्टिफिकेट वितरण से पूर्व अतिथियों का स्वागत प पुष्प गुच्छ देकर एवं शॉल ओढ़ाकर किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमांडेट राजेश सिंह,एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, सम्राट दिव्यजित चंद्रजीत, ज्ञानेश्वर सिंह, इंस्पेक्टर मनीष कुमार चौबे,सबइंस्पेक्टर संदीप सिंह,चरण सिंह,प्रमुख सुचित्रा भगत,थाना प्रभारी सुमन मिंज,जेसलपीएस से सेंटर मैनेजर सतीश कुमार, सुधीर सिंह,सचिन आनंद व अन्य मौजूद थे . मौके पर एसएसबी के अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं से फीडबैक लिया. महिलाओं ने बताया कि एसएसबी के माध्यम से प्रशिक्षण का बेहतर माहौल उपलब्ध कराया गया. जहां इतने कम समय में बहुत कुछ सीखने को मिला. महिलाओं ने बताया कि 25 दिनों में सिलाई के पार्ट,मरम्मत, पुरुष व महिलाओं के ड्रेस व अन्य कई महत्त्वपूर्ण गतिविधियों को सिखाया गया. मौके पर महिलाओं द्वारा प्रशिक्षण के दौरान बनाये गये नमूना का प्रदर्शन किया गया. मौके पर कमांडेट राजेश सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण महिलाओं को आगे बढ़ाने में सहयोग प्रदान करेगा.भविष्य में प्रशिक्षण की अवधि बढ़ाकर प्रशिक्षण दी जाएगी. महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण दी गई है.ये महिलाओं को निश्चित तौर पर मदद करेगा, महिलाएं परिवार का सहयोग कर सकती है.वही एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं को भविष्य में सिलाई मशीन भी उपलब्ध कराई जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >