ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल के 12वीं के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल के 12वीं के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

लोहरदगा़ सीबीएसइ 12वीं की परीक्षा में ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया. विद्यालय के प्राचार्य एसके झा ने बताया कि इस सत्र में कुल 64 विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें विज्ञान संकाय के 34, वाणिज्य संख्या के 13 और कला संकाय के 17 विद्यार्थी थे. इनमें सभी 64 विद्यार्थियों का परीक्षाफल काफी शानदार रहा. विज्ञान संकाय में पीयूष रंजन 94%, आस्था जायसवाल 84% और कशिश सिंह 83% अंक प्राप्त करने में सफल हुए. जबकि वाणिज्य संकाय में शंभवी सिंह 90%, दिव्यांका कुमारी 82% और स्नेहा शाहदेव ने 80% अंक प्राप्त किया. इसी प्रकार कला संकाय में सुनाक्षी कुमारी एवं शिवांगी सिंह 95%, नमन कुमार 93% और फिरदोस फातिमा ने 89% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है. सभी विद्यार्थियों की शानदार सफलता के लिए विद्यालय के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, प्रबंधक अजातशत्रु, एजुकेशनल मोटीवेटर जाह्नवी सिंह, प्राचार्य एसके झा सहित सभी शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है. मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन शुरू

कुड़ू. राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन 11 से 18 मई तक सभी पंचायत सचिवालयों में किया जा रहा है. सत्यापन के लिए लाभुकों से आधार कार्ड, राशन कार्ड व बैंक पासबुक के साथ आवेदन मांगा गया है. हालांकि, आवेदन में पूछे गये रेफरेंस नंबर और सीरियल नंबर को लेकर महिलाएं काफी परेशान हैं. प्रभारी बीडीओ सह सीओ संतोष उरांव ने उपायुक्त के निर्देश पर विशेष शिविर लगाने का आदेश दिया है. प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार मौर्या को प्रखंड स्तरीय वरीय नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. पंचायत सचिवालयों में नाम खोजने के लिए लाभुकों की भारी भीड़ उमड़ रही है. महिलाओं की शिकायत है कि सूची में अक्षर काफी छोटे हैं, जिससे नाम ढूंढने में घंटों लग रहा है. मुखिया और वार्ड सदस्यों से प्रमाणित कराने के बावजूद तकनीकी जानकारी के अभाव में महिलाएं भटक रही हैं. इधर, बीडीओ ने कहा कि लाभुकों को घबराने की जरूरत नहीं है, एक सप्ताह का पर्याप्त समय दिया गया है और रेफरेंस नंबर आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >