रिश्तेदार के घर में फांसी लगा किशोरी ने की आत्महत्या

रिश्तेदार के घर में फांसी लगा किशोरी ने की आत्महत्या

सेन्हा. थाना क्षेत्र के बंसरी ग्राम में एक 16 वर्षीय किशोरी सिमरन उरांव ने दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. मृतका बगड़ू थाना क्षेत्र के सियारपड़ा निवासी रवि भगत की पुत्री थी. सूचना मिलते ही एएसआइ राजकुमार बैठा दल-बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और घटना की छानबीन शुरू कर दी. बताया जाता है कि सिमरन 15 मार्च को अपने बड़े भाई के साथ फुआ के घर सरहुल मनाने आयी थी. पर्व के बाद परिजन लौट गये, लेकिन वह अपनी फुफेरी बहन और दादी के साथ वहीं रुक गयी थी. उसके फुआ-फूफा मजदूरी के लिए परदेस गये हुए हैं. पुलिस मामले के कारणों का पता लगाने में जुटी है. ईद मिलन समारोह में भाईचारे का संदेश

किस्को. बाजार टांड़ में खिदमते खल्क हाजी कमेटी द्वारा ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मोहम्मद आलम अंसारी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी. कमेटी के सरपरस्त हाजी शमसुद्दीन अंसारी ने ईद को इंसानियत और बराबरी का पैगाम बताया. इस मौके पर इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एक गरीब युवती के निकाह के लिए नकद आर्थिक सहायता प्रदान की गयी. साथ ही, क्षेत्र के दिवंगत मरहूमीन की मगफिरत के लिए विशेष दुआ मांगी गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी नौ जून को होने वाले सालाना प्रोग्राम में जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जायेगा. मौके पर हाजी मोहम्मद यूसुफ, हाफिज वसीम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >