छूटे हुए परिवारों का सर्वेक्षण कर हर घर से कम से कम एक सदस्य को समूह से जोड़ें

छूटे हुए परिवारों का सर्वेक्षण कर हर घर से कम से कम एक सदस्य को समूह से जोड़ें

लोहरदगा़ उपायुक्त संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की समीक्षा बैठक हुई. इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया. डीपीएम संजय गुप्ता ने स्वयं सहायता समूह (एसएचजी), ग्राम संगठन और सीएलएफ गठन की जानकारी दी. उपायुक्त ने छूटे हुए परिवारों का सर्वेक्षण कर प्रत्येक घर से कम से कम एक सदस्य को समूह से जोड़ने का निर्देश दिया. बैठक में भंडरा प्रखंड में सभी एसएचजी के बैंक खाते शीघ्र खुलवाने, डुप्लीकेट समूहों को निष्क्रिय करने तथा सेन्हा, किस्को और कुड़ू में लंबित गैप व ऑनलाइन प्रविष्टि में तेजी लाने को कहा गया. फुलो-झानो आशीर्वाद अभियान के तहत चिह्नित महिलाओं को ऋण देकर सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने तथा दीदी कैफे को नियमित संचालित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही जेंडर रिसोर्स सेंटरों के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा गया. वित्तीय समावेशन के तहत क्रेडिट लिंकेज बढ़ाने और पेशरार में बैंक सखियों की संख्या में वृद्धि करने का निर्देश मिला. आजीविका संवर्धन के अंतर्गत महिला किसानों को कृषि, माइक्रो ड्रिप इरिगेशन, पशुपालन और लेयर बर्ड फार्मिंग से जोड़ने पर चर्चा हुई. उपायुक्त ने स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप आरसेटी में प्रशिक्षण ट्रेड का चयन करने के निर्देश दिये. बैठक में डीडीसी राज महेश्वरम, एलडीएम, डीपीएम संजय गुप्ता और सभी बीपीएम मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >