राज्यसभा चुनाव को लेकर सुखदेव भगत ने प्रभारी के राजू संग बनायी रणनीति

राज्यसभा चुनाव को लेकर सुखदेव भगत ने प्रभारी के राजू संग बनायी रणनीति

लोहरदगा. कांग्रेस ने झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने नयी दिल्ली में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू से मुलाकात की. इस बैठक में राज्यसभा चुनाव की रणनीति, महागठबंधन की मजबूती और संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने पर गहन चर्चा हुई. बैठक में झारखंड के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और गठबंधन सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल बनाये रखने पर विशेष जोर दिया गया. सुखदेव भगत ने कहा कि राज्यसभा की रिक्त हो रही सीटों पर महागठबंधन की स्थिति मजबूत है और यदि सभी घटक दल एकजुट होकर चुनाव लड़ें तो दोनों सीटों पर जीत सुनिश्चित होगी. उन्होंने भाजपा की तोड़-फोड़ की राजनीति का मुकाबला करने के लिए झामुमो, कांग्रेस, राजद और वामपंथी दलों के बीच मजबूत तालमेल और एकजुटता को समय की आवश्यकता बताया. संगठन विस्तार पर भी विस्तृत चर्चा हुई. भगत ने विभिन्न जिलों में संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा जनसरोकारों के मुद्दों पर जनता से लगातार संपर्क बनाए रखने की रणनीति साझा की. झारखंड प्रभारी के. राजू ने भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ताकत और महागठबंधन की एकजुटता आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >