उत्कृष्ट विद्यालय नदिया हिंदू के विद्यार्थियों ने 12वीं में रचा कीर्तिमान

उत्कृष्ट विद्यालय नदिया हिंदू के विद्यार्थियों ने 12वीं में रचा कीर्तिमान

लोहरदगा़ सीबीएसइ 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 में जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (नदिया हिंदू), लोहरदगा के छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल की है. कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों ही संकायों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम का लोहा मनवाते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया है. कला संकाय में सानिया नाज ने मारी बाजी : कला संकाय में कुल 119 विद्यार्थी सम्मिलित हुए. इसमें सानिया नाज ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं, कृष कुमार 87.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और शुभांगी सिंह 85.2 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहीं. विज्ञान व वाणिज्य में राधा और अक्लीमा रहीं अव्वल : विज्ञान संकाय में कुल 68 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी़ विज्ञान संकाय में राधा कुमारी ने 88.6 प्रतिशत अंक लाकर संकाय टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया. सानिया मेहर 87 प्रतिशत के साथ दूसरे और गौतम ओबेरॉय 80.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. वाणिज्य संकाय में कुल 20 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए. वाणिज्य संकाय में अक्लीमा हैदर 86.2 प्रतिशत अंक लाकर शीर्ष पर रहीं, जबकि प्रियांशु राज (82.2%) दूसरे और अमित कुमार डे (76.4%) अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे. प्राचार्य ने दी बधाई : विद्यालय के प्रधानाचार्य निश्छल मिंज, प्रबंधक अरविंद कुमार अमरेश सहित सभी शिक्षकों ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी है. प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है. मेधावियों की इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार और जिले में हर्ष का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >