लोहरदगा में स्टेशनरी दुकान में भीषण आग, ढाई लाख का सामान जलकर राख

लोहरदगा में स्टेशनरी दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख. रक्षाबंधन पर बंद दुकान में लगी आग, पूरी तरह नष्ट.

लोहरदगा: जिले के कचहरी परिसर के पास स्थित गुमटीनुमा स्टेशनरी दुकान में आग लगने से दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गयी. अगलगी की इस घटना में दुकान में रखा स्टेशनरी का पूरा सामान भी जलकर नष्ट हो गया. दुकानदार ने करीब ढाई लाख रुपये के नुकसान की बात कही है.

रक्षाबंधन पर बंद थी दुकान, इसी दौरान लगी आग

जानकारी के अनुसार, स्टेशनरी दुकान सदर थाना क्षेत्र के एसपी कोठी के समीप रहने वाले मोहन दयाल साहू के पुत्र लखन साहू की बतायी जा रही है. रक्षाबंधन के कारण दुकान बंद थी. इसी दौरान दुकान में आग लग गयी. स्थानीय लोगों की नजर दुकान से उठती आग की लपटों पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल दुकानदार लखन साहू को घटना की सूचना दी.

पुलिस की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम

रात्रि गश्ती पर निकली पुलिस को भी आग लगने की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने अग्निशमन विभाग को सूचना देकर दमकल वाहन बुलाया. हालांकि, अग्निशमन वाहन के पहुंचने से पहले ही आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया था. दमकल की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया.

ये भी पढ़ें: रात में मछली पकड़ने गया था मछुआरा, बराकर नदी में डूबने से मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रतीक्षा कुमारी

प्रतीक्षा कुमारी को कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव है। वह फिलहाल प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में काम कर रही हैं। इससे पहले प्रतीक्षा The Followup के साथ भी काम कर चुकी हैं। अपने काम के दौरान इन्होंने झारखंड से जुड़ी स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक और आम लोगों से जुड़े मुद्दों की खबरें लिखने, एडिट करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पब्लिश करने का काम किया है। इसके साथ ही इन्हें न्यूज का वॉयस ओवर करने का भी अनुभव है। प्रतीक्षा खबरों को आसान, प्रभावी और दर्शकों की समझ के मुताबिक लिखने के साथ-साथ वीडियो के लिए स्क्रिप्ट तैयार करने और उसे अपनी आवाज में प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का काम भी करती हैं। पत्रकारिता में उनकी खास दिलचस्पी झारखंड के स्थानीय मुद्दों, राजनीति, शिक्षा, रोजगार और आम लोगों से जुड़े विषयों पर खबरें तैयार करने और डिजिटल न्यूज कंटेंट बनाने में है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >