भौंरो में धूमधाम से मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव

भौंरो में धूमधाम से मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव

भंडरा. विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में मंगलवार को भौंरो ग्राम में श्रीराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया. इस मौके पर स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी ने कहा कि भगवान राम का अवतार धर्म की रक्षा और प्राणी कल्याण के लिए हुआ था. उनके आदर्श पूरी दुनिया के लिए अनुकरणीय हैं. उन्होंने वर्तमान समय में जातिवाद, क्षेत्रवाद और धर्मांतरण को देश की संप्रभुता के लिए बाधक बताया. स्वामी जी ने हिंदू समाज से अपील की कि रामनवमी के साथ-साथ श्रीराम के जीवन दर्शन को धरातल पर उतारना भी आवश्यक है. कार्यक्रम में विहिप प्रखंड अध्यक्ष शंकर साहू, जिला संगठन मंत्री कार्तिक विश्वकर्मा, बबीता देवी, आरती देवी, पुष्पा देवी, सीमा देवी समेत काफी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे. निर्धारित मार्ग से ही निकालें रामनवमी शोभायात्रा कुड़ू. रामनवमी को लेकर थाना प्रभारी अजीत कुमार ने चंदलासो, मकांदू, लावागांई सहित विभिन्न अखाड़ा समितियों के साथ बैठक की. उन्होंने शोभायात्रा के रूट का जायजा लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि जुलूस केवल निर्धारित मार्गों से ही निकाला जाये और किसी भी विवादित मार्ग का प्रयोग न करें. समितियों ने बताया कि नवमी को भव्य शोभायात्रा गांव भ्रमण के बाद मेलाटांड़ पहुंचेगी. थाना प्रभारी ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के पालन की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >