किस्को़ प्रखंड के बेठहठ सतपारा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन के साथ हुई, इसके बाद वक्ताओं ने सनातन धर्म और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों पर विचार व्यक्त किये. सम्मेलन में काफी संख्या में पहुंचे लोगों से सनातन धर्म की रक्षा और संस्कारों को अपनाने की अपील की गयी. नवधा भक्ति से जुड़ने का आह्वान : मुख्य वक्ता विजय साहू ने रामायण का प्रसंग साझा करते हुए कहा कि भगवान राम ने माता शबरी को ””””नवधा भक्ति”””” का ज्ञान दिया था. इसमें पहले भक्ति श्रवण (सुनना) है. उन्होंने कहा कि प्रामाणिक शास्त्रों को प्रामाणिक गुरु के मुख से सुनना ही ज्ञान का आधार है. आज के डिजिटल युग में मोबाइल सुनने का सबसे सरल माध्यम है. उन्होंने सुझाव दिया कि हर सनातनी के मोबाइल में ””””गीभ गीता ऐप”””” और घर में ””””श्रीमद्भगवद्गीता (यथारूप)”””” अनिवार्य रूप से होनी चाहिए. महामंत्र के जाप से मिलेगी शांति : विजय साहू ने जोर दिया कि धर्म को गहराई से समझने के लिए गीता का अध्ययन और कृष्ण महामंत्र का जाप सर्वोत्तम मार्ग है. सम्मेलन के दौरान तीन लोगों को गीता, दो को जपमाला भेंट की गयी, जबकि पांच युवाओं को ऐप डाउनलोड कर डिजिटल माध्यम से धर्म से जुड़ने का तरीका बताया गया. मौके पर कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित थे.
हर सनातनी के घर में हो श्रीमद्भगवद्गीता : विजय साहू

हर सनातनी के घर में हो श्रीमद्भगवद्गीता : विजय साहू
Copied link
हर सनातनी के घर में हो श्रीमद्भगवद्गीता : विजय साहू