निंगनी गांव में साफ-सफाई का घोर अभाव, ग्रामीण परेशान

निंगनी गांव में साफ-सफाई का घोर अभाव, ग्रामीण परेशान

लोहरदगा. निंगनी गांव में साफ-सफाई की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. गांव की गलियों और सड़कों पर जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं. नालियां गंदगी से भर चुकी हैं, जिससे दुर्गंध फैल रहा है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गयी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. गांव में नियमित सफाई नहीं होने से लोगों को संक्रामक बीमारियों का डर सताने लगा है. बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका खासा असर पड़ रहा है. निंगनी का पिपर तालाब गंदगी से पट गया, छठ की तैयारी पर संकट लोहरदगा. निंगनी गांव का पिपर तालाब इन दिनों गंदगी से भरा पड़ा है.तालाब के चारों ओर कचरे का अंबार लगा हुआ है, जिससे आसपास दुर्गंध फैल रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाब की सफाई लंबे समय से नहीं हुई है. पानी में प्लास्टिक, सड़ा हुआ कचरा और जलकुंभी तैर रही है.महेंद्र राम ने कहा कि छठ महापर्व निकट है और इसी तालाब में हर साल श्रद्धालु सूर्य देव को अर्घ अर्पित करते हैं. मगर इस बार तालाब की हालत देखकर लोग चिंतित हैं. समीर देवघरिया ने बताया कि बार-बार आग्रह के बावजूद सफाई कार्य शुरू नहीं हुआ है. यदि जल्द सफाई नहीं करायी गयी, तो श्रद्धालुओं को छठ पूजा करने में भारी कठिनाई होगी. परशुराम ने शीघ्र सफाई अभियान चलाने की मांग की है, ताकि श्रद्धालु स्वच्छ वातावरण में छठ पर्व मना सकें. राजेंद्र ने बताया कि निंगनी में सालों भर गंदगी का अंबार लगा रहता है लेकिन त्योहार के समय तो ध्यान रखना चाहिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >