सीओ व थाना प्रभारी के बयान पर अलग-अलग मामला दर्ज, जांच कर रहीं पुलिस

सीओ व थाना प्रभारी के बयान पर अलग-अलग मामला दर्ज, जांच कर रहीं पुलिस

कुड़ू़ थाना क्षेत्र के उडुमुड़ू बारीडीह गांव में सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस अधिकारियों व सुरक्षाकर्मी के साथ धक्का-मुक्की करने, गांव का आपसी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने व सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाते हुए माहौल बिगाड़ने के मामले में कुड़ू थाना में सीओ व थाना प्रभारी के बयान पर अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सीओ संतोष उरांव ने थाना को दिये आवेदन में बताया है कि अज्ञात लोगो ने गांव का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया था इसकी सूचना के बाद जब पुलिस अधिकारी व पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे तो कुछ लोगों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की की साथ ही सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए गांव का आपसी भाईचारा व सौहार्द भरें माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया है. सीओ के आवेदन पर अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है़ जबकि थाना प्रभारी अजीत कुमार के लिखित आवेदन में कहा गया है कि सोशल मीडिया में अफवाह फैलाते हुए भ्रामक जानकारी देकर गांव में तनाव फैलाने का काम किया है. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि दो अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >