कुश्ती प्रतियोगिता में बेहतर करने वाले खिलाड़ियों का चयन

जिला स्तरीय सीनियर महिला पुरुष कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन बीएस कॉलेज स्टेडियम कुश्ती हाल में किया गया.

लोहरदगा. जिला स्तरीय सीनियर महिला पुरुष कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन बीएस कॉलेज स्टेडियम कुश्ती हाल में किया गया. जिसका उद्घाटन झारखंड राज्य कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव और जिला कुश्ती संघ के सचिव अजीत भगत ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उद्घाटन किया. जिसमें महिला वर्ग में 46 किलो में अजीता कुमारी, 50 किलो में सुशांति कुजूर, 53 किलो में सीता कुमारी, 57 किलो में अंजली कुमारी, 62 किलो में नीतू कुमारी का चयन किया गया. पुरुष वर्ग में 45 किलो में पंकज उरांव, 51 किलो में रोहित कुमार, 57 किलो में हुसैन अंसारी, 61 किलो में सत्यम सुमित्रा, 65 किलो में निरंजन लकड़ा, 78 अनमोल उरांव का चयन किया गया. वही ग्रीको रोमन कुश्ती में 45 किलो में तुलसीराम, 51 किलो में उमेश महतो, 55 किलो में सुनील उरांव, 60 किलो में पवन भगत, मनदीप साहू का सेलेक्शन राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए से हुआ. चयनित सभी खिलाड़ी पलामू जिला के पिपरा ब्लॉक मैदान में 27 नवंबर से 29 नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में लोहरदगा का प्रतिनिधित्व करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >