स्कूटी अनियंत्रित होकर पलटी, तीन युवक घायल

स्कूटी अनियंत्रित होकर पलटी, तीन युवक घायल

सेन्हा. थाना क्षेत्र के धरधरिया-अरु पथ पर अरु पतरा के समीप स्कूटी के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , सेन्हा में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार, सेन्हा थाना क्षेत्र के हेसवे नवाटोली निवासी मनीजर उरांव का 16 वर्षीय पुत्र अभिषेक उरांव, पेशरार थाना क्षेत्र के सीरम निवासी श्यामलाल उरांव का 16 वर्षीय पुत्र सिके उरांव तथा रांगोडीह निवासी दिकदार सिंह का पुत्र आशीष कुमार सिंह एक ही स्कूटी पर सवार होकर हेसवे से लोहरदगा जा रहे थे. इसी दौरान अरु पतरा के समीप स्कूटी चालक ने नियंत्रण खो दिया और तीनों सड़क पर गिरकर चोटिल हो गये. सीएचसी के चिकित्सक डॉ अनुज रौशन मिंज ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. डॉ मिंज ने बताया कि एक युवक का पैर टूट गया है, जबकि अन्य को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आयी है. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए तीनों को सदर अस्पताल लोहरदगा रेफर कर दिया गया. फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं. पंडरा पंचायत के मुखिया का निधन, शोक

कुड़ू. पंडरा पंचायत के मुखिया अमरनाथ राम का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया. दोपहर में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कुड़ू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके निधन से पंचायत में शोक की लहर है. जिप सदस्य गंगोत्री देवी, लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, उपमुखिया मुमताज पवरिया, कमरुल इस्लाम, साहिल अहमद, मणि यादव, पंचायत सचिव परमेश्वर महली समेत कई गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >