सड़क पर सुरक्षा, जीवन की रक्षा, लोहरदगा की सड़कों पर गूंजी बच्चों की आवाज

सड़क पर सुरक्षा, जीवन की रक्षा, लोहरदगा की सड़कों पर गूंजी बच्चों की आवाज

लोहरदगा़ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के तहत शनिवार को जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) जया सांखी मुर्मू के आदेशानुसार नगर क्षेत्र में भव्य प्रभात फेरी निकाली गयी. डीटीओ ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया. इस जागरूकता अभियान में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस प्रभात फेरी के माध्यम से आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाने का प्रयास किया गया. सुरक्षा स्लोगन और पोस्टरों से दी जानकारी : प्रभात फेरी में शामिल बच्चों के हाथों में सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रेरक स्लोगन, पोस्टर और संदेश लिखी तख्तियां थीं. बच्चों ने गगनभेदी नारों के माध्यम से लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और नशे की हालत में ड्राइविंग न करने के प्रति सचेत किया. बच्चों ने आमजन को यह समझाने का प्रयास किया कि सड़क पर हमारी थोड़ी सी सावधानी किसी की अनमोल जान बचा सकती है. जिम्मेदार समाज के निर्माण की पहल : जिला परिवहन कार्यालय की इस पहल का मुख्य उद्देश्य बचपन से ही बच्चों में यातायात नियमों के प्रति समझ विकसित करना है, ताकि भविष्य में एक जिम्मेदार और जागरूक समाज का निर्माण हो सके. नगर भ्रमण के दौरान बच्चों के अनुशासन और उत्साह को देख स्थानीय लोगों ने इस पहल की काफी सराहना की. आयोजन के माध्यम से पूरे जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति एक सकारात्मक वातावरण बनाने का प्रयास किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >