युवाओं में बढ़ती नशे की लत चिंताजनक है : अब्दुल रउफ अंसारी

युवाओं में बढ़ती नशे की लत चिंताजनक है : अब्दुल रउफ अंसारी

लोहरदगा़ सामाजिक जागरूकता को लेकर मंगलवार को अंजुमन इस्लामिया कार्यालय में सदर अब्दुल रउफ अंसारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें एसआइआर, जनगणना, युवाओं में बढ़ती नशाखोरी, सामाजिक बुराइयों और बेटियों को शोषण व गलत संगत से बचाने जैसे गंभीर विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. युवाओं और बेटियों के भविष्य पर चिंता : सदर अब्दुल रउफ अंसारी ने कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की लत चिंताजनक है. अभिभावक बच्चों पर नजर रखें और उन्हें नैतिक मूल्य दें. उन्होंने एसआइआर और जनगणना में सटीक जानकारी देने की अपील की. नाइब सदर आरिफ हुसैन बबलू ने युवाओं से कुरीतियों से दूर रहकर शिक्षा व रोजगार की ओर बढ़ने का आह्वान किया. ज्वाइंट सेक्रेटरी अल्ताफ कुरैशी ने कहा कि बेटियों को बेहतर संस्कार देना और उन्हें बहकावे से सुरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी है. ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलेगा अभियान : बैठक में निर्णय लिया गया कि अंजुमन इस्लामिया शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी शैक्षणिक व नैतिक मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम चलायेगी. मौके पर ज्वाइंट सेक्रेटरी अल्ताफ कुरैशी, ऑफिस सेक्रेटरी मौलवी अबुल कलाम तैगी, पूर्व सदर हाजी शउद आलम, महबूब अंसारी, अब्दुल मोहेमिन, सैयद वसीम, मो शकील, मुस्ताक अहमद, साजिद खान, कलाम मिर्दाहा, डब्लू खान व इरफान आलम सहित कई प्रतिनिधि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >