मजदूरों का सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : निशीथ जायसवाल

मजदूरों का सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : निशीथ जायसवाल

लोहरदगा़ अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सामरी पाट बॉक्साइट माइंस में छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया. यूनियन के महासचिव धीरज प्रसाद साहू के निर्देशानुसार, अध्यक्ष निशीथ जायसवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने डुमरखोली और धनधियापाट क्षेत्र के श्रमिकों के बीच पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की. मजदूरों की मेहनत ही प्रगति की रीढ़ : निशीथ : मजदूरों को संबोधित करते हुए निशीथ जायसवाल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों की भूमिका सर्वोपरि है. भव्य इमारतों से लेकर कारखानों तक, हर प्रगति के पीछे मजदूरों का पसीना बहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि यूनियन श्रमिकों के सम्मान और अधिकारों के लिए सदैव प्रतिबद्ध है. संवाद के दौरान मजदूरों ने मजदूरी, सुरक्षा उपकरण, स्वास्थ्य सुविधाओं और नौकरी में स्थायित्व जैसे गंभीर मुद्दे उठाये. अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि कंपनी प्रबंधन को 16 सूत्री मांगपत्र सौंपा जा चुका है और इसे जल्द लागू कराने के लिए ठोस पहल की जायेगी. यूनियन पदाधिकारियों की रही उपस्थिति : इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष सोहराब अंसारी, कोषाध्यक्ष विशाल डुंगडुंग, उपप्रमुख ऐनुल अंसारी, सामरी यूनियन महासचिव महेंद्र यादव, अमरदीप रवि, शंकर पैकरा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे. कार्यक्रम के माध्यम से न केवल मजदूरों का मनोबल बढ़ा, बल्कि संगठन की एकजुटता भी मजबूत हुई. अंत में सभी ने एकजुट होकर अपने हक की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >