सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

लोहरदगा़ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान के सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर उपस्थित लोगों ने बापू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. संस्था के सचिव सीपी यादव ने गांधी जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सत्य, अहिंसा और मानवता के महान प्रतीक थे. गांधी जी का पूरा जीवन देश और समाज की निस्वार्थ सेवा में समर्पित रहा. सीपी यादव ने कहा कि बापू का संदेश आज भी हमें शांति, भाईचारे और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. उनका सपना हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में समानता स्थापित करने का था. हमें उनके आदर्शों को अपनाकर एक मजबूत राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए. वहीं, संस्था के संस्थापक सदस्य वजीर अहमद ने कहा कि महात्मा गांधी केवल स्वतंत्रता सेनानी नहीं, बल्कि एक महान समाज सुधारक थे. उन्होंने दुनिया को सिखाया कि प्रेम और अहिंसा से बड़ी कोई शक्ति नहीं है. वजीर अहमद ने जोर देकर कहा कि आज के दौर में गांधी जी के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गये हैं. उनके दिखाये मार्ग पर चलकर ही समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है. यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी. कार्यक्रम में संस्था के कोषाध्यक्ष केशव पाठक, लेखपाल धनेश्वर कुमार, गणेश प्रसाद, प्रोग्राम मैनेजर विक्रम कुमार, जितेंद्र कुमार, द्रौपदी कुजूर, मुकेश साहू, नेहा प्रवीण, धनेश उरांव, सचिन मरांडी, रूपेश मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >