खराब चापाकलों को 24 घंटे के भीतर ठीक करें : संदीप कुमार मीना

खराब चापाकलों को 24 घंटे के भीतर ठीक करें : संदीप कुमार मीना

लोहरदगा़ उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने ग्रामीण तथा शहरी जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा बैठक की. उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल के लक्ष्य को समय पर पूरा करने और लंबित नल कनेक्शनों में तेजी लाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए. उन्होंने खराब चापाकलों को 24 घंटे के भीतर ठीक करने और पीएचइडी नियंत्रण कक्ष को सक्रिय रखने का आदेश दिया. संचालित योजनाओं की प्रगति की जांच की : बैठक में पीएम जनमन, सिंगल / मल्टी विलेज स्कीम और डीएमएफटी फंड से संचालित योजनाओं की प्रगति जांची गयी. उपायुक्त ने पूर्ण हो चुकी योजनाओं को तत्काल ग्राम स्तरीय समितियों को सौंपने और जल गुणवत्ता परीक्षण के लिए नियमित सैंपल कलेक्शन का निर्देश दिया. शहरी क्षेत्र के लिए उन्होंने नगर परिषद को टैंकरों से जलापूर्ति सुनिश्चित करने और नये जल स्रोतों को लेकर कार्ययोजना बनाने को कहा. शिकायत के लिए कंट्रोल रूम : ग्रामीण क्षेत्रों में नलकूपों की मरम्मत को लेकर पीएचइडी कार्यालय में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष कार्यरत है. आमजन विभागीय टोल-फ्री नंबर 18003456502 या सहायक अभियंता (7004085063) से संपर्क कर सकते हैं. प्रखंडवार विवरण निम्न है : लोहरदगा-01 : नितेश कुमार (8969445601), लोहरदगा-02 व पेशरार : कृष्णा लोहरा (9955450761), कैरो व कुड़ू-02 : सरफराज अंसारी (8789985052), सेन्हा : नरोत्तम सिंह मुंडा (8709874867), किस्को : अमित ठाकुर (8789278889), कुड़ू-01 : रविंद्र नाथ पुरान (9234012083), भंडरा : अजय हेम्ब्रम (8986692325) से आम लोग संपर्क कर सकते है़ं उपायुक्त ने जारी नंबर पर कोई फोन आने पर उस फोन पर तुरंत जवाब देने का निर्देश दिया है़ जिले में मरम्मत के लिए छह वाहन और छह टीमें (गैंग) तैनात की गयी हैं. बैठक में पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता अनूप हांसदा, नगर परिषद की मुक्ति कीड़ो सहित कई अभियंता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >