72 घंटे के अंदर फोन कर शिकायत दर्ज करायें : उपायुक्त

पायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण द्वारा भण्डरा प्रखण्ड कार्यालय में ओलावृष्टि के कारण हुई फसल क्षति वाले किसानों और प्रखण्ड के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी.

लोहरदगा. उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण द्वारा भण्डरा प्रखण्ड कार्यालय में ओलावृष्टि के कारण हुई फसल क्षति वाले किसानों और प्रखण्ड के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी. बैठक में ओलावृष्टि के कारण किसानों ने गेहूं व अन्य फसलों को हुए नुकसान की जानकारी दी. बैठक में फसल बीमा करने वाली इंश्योरेंस कंपनी के जिला समन्व्यक मयंक ने जानकारी दी कि जिन किसानों का फसल बीमा हुआ है, वे 72 घंटे के अंदर टॉल फ्री नंबर 14447 पर डायल कर इंश्योरेंस कंपनी के समक्ष अपने नुकसान हुए फसल की शिकायत दर्ज करा सकते हैं. शिकायत दर्ज होने के बाद इंश्योरेंस कंपनी शिकायत की जांच स्थल पर जाकर करेगी. उपायुक्त ने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी और जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिन किसानों का फसल नुकसान हुआ है, उसकी जानकारी के लिए किसानों को सूचित किया जाये. साथ ही सभी पंचायतों में शिविर का आयोजन कर किसानों से आवेदन प्राप्त किये जायेंं. जब किसान अपना रजिस्ट्रेशन करायेंगे, जिससे उन्हें एक यूनिक आइडी प्राप्त होगी जो आगे की कार्रवाई में जरूरी होगी.

खेतों का दौरा किया

उपायुक्त ने भौंरो पंचायत के ग्राम बलसोता सरनाटोली में एक किसान जिनके तरबूज की खेती को ओलावृष्टि के कारण नुकसान हुआ था, उस स्थल का निरीक्षण किया गया. साथ ही आवश्यक निर्देश अंचल अधिकारी व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी भण्डरा को दिये गये. इस अवसर पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी व किसान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >