राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में राजवीर सिंह ने बढ़ाया झारखंड का मान

राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में राजवीर सिंह ने बढ़ाया झारखंड का मान

लोहरदगा़ झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन, रांची के प्रतिभावान निशानेबाज राजवीर सिंह ने राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया है. देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित 0135 इंडिया ओपन प्रतियोगिता इन राइफल एंड पिस्टल एनआर इवेंट्स 2026 में राजवीर सिंह ने सब यूथ वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्वालिफाइंग स्कोर हासिल किया. राजवीर सिंह, रुचिता एवं राजकुमार रुद्रा के सुपुत्र हैं जो सिंधिया स्कूल ग्वालियर में पढ़ाई करते हैं. इस प्रतियोगिता का आयोजन 14 मई से 19 मई तक किया गया था. इसमें देशभर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. राजवीर सिंह ने .177 पीप साइट एयर राइफल (एनआर) सब यूथ मेन (इंडिविजुअल) स्पर्धा में 367 अंक प्राप्त कर क्वालिफाइंग स्कोर हासिल किया तथा 1328 प्रतिभागियों में 47वां स्थान प्राप्त किया. वहीं, टीम इवेंट में उनकी टीम ने 1211 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया. राजवीर की इस उपलब्धि से झारखंड के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है. उनके बेहतर प्रदर्शन पर परिवार, प्रशिक्षकों तथा झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. आराधना और तन्नू को मिला ब्राउन बेल्ट थर्ड क्यू

लोहरदगा़ ललित नारायण स्टेडियम में एसएस स्पोर्टस कराटे एसोसिएशन एवं शोतोकान स्कूल कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कराटे ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया. इसमें रेंशी श्रवण साहू ब्लैक बेल्ट छठवीं डान द्वारा ग्रेडिंग लिया गया. इस परीक्षा में अतिथि के रूप में जोखेंदर भगत पूर्व कराटे प्रशिक्षक (ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डॉन) थे. इस ग्रेडिंग परीक्षा में कराटेकारों का विशेष रूप से उनका तकनीक किहोनवाजा, काता, कुमितेवाजा, गेरीवाजा, सेल्फ डिफेंस आदि की विशेष परीक्षा ली गयी. इसमें पर्पल से ब्राउन थर्ड क्यू आराधना उरांव, तन्नू उरांव ग्रीन से ब्लू बेल्ट अर्श अर्पित टोप्पो ऑरेंज से ग्रीन बेल्ट अर्पिता टोप्पो, भूमिका कुमारी, आराध्या, अर्पिता, तक्ष्वी शंकर, रिद्धि रानी और अंश राज यलो से ऑरेंज बेल्ट ई आशिफा नाजट वाइट से यलो, अमीना परवीन, पूनम उराव शामिल है. ग्रेडिंग परीक्षा में विशेष रूप से ऐश्वर्या साहू ब्लैक बेल्ट द्वितीय डाॅन, सानिया प्रवीण ब्लैकबेल्ट फर्स्ट डाॅन,उमर गुल अंसारी ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डाॅन ने सहयोग किया. मौके पर रमेश मिश्रा, स्वाती मिश्रा, तृप्ती गुप्ता, पुष्पा कुमारी, राजेश उरांव, आनंदनी मिंज सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >