Lohardaga News: 27 नंबर रेलवे पुलिया बनेगा जिले का बड़ा पर्यटन केंद्र, 6 सितंबर को संचालन समिति का होगा पुनर्गठन

लोहरदगा के कुड़ू स्थित 27 नंबर रेलवे पुलिया पर्यटन स्थल के विकास और संचालन समिति के गठन को लेकर ग्रामीणों व वन विभाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के कुड़ू वन क्षेत्र में लोहरदगा-टोरी भाया बड़की चांपी रेलखंड स्थित 27 नंबर रेलवे पुलिया पर्यटन स्थल संचालन समिति, सलगी और बड़की चांपी पंचायत के ग्रामीणों तथा वन विभाग के बीच बैठक हुई. बैठक में पर्यटन स्थल संचालन समिति के गठन और क्षेत्र के विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया.

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास

बैठक में पहुंचीं पूर्व विधायक प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने कहा कि 27 नंबर रेलवे पुलिया पर्यटन स्थल कुड़ू प्रखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में विकसित हो रहा है. यहां देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशी पर्यटक भी पहुंचते हैं. उन्होंने कहा कि इसे विकसित कर पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने का प्रयास किया जायेगा, ताकि 27 नंबर रेलवे पुलिया और धोरधोरवा नाला का नाम पर्यटन के क्षेत्र में देश के मानचित्र पर आ सके.

छह सितंबर को होगा समिति का पुनर्गठन

बैठक में पूर्व की संचालन समिति के आय-व्यय का हिसाब प्रस्तुत किया गया. इसके बाद समिति के पुनर्गठन को लेकर आपसी सहमति बनी. निर्णय लिया गया कि छह सितंबर को दोनों पंचायतों के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में संचालन समिति का पुनर्गठन किया जायेगा. इसमें वन विभाग के कर्मी भी शामिल होंगे.

बैठक में मुन्नी देवी, परिखा मुंडा, संजय चंद्र मुखर्जी, कुड़ू वन क्षेत्र के प्रभारी वनपाल पंकज कुमार सिंह, लोहरदगा प्रक्षेत्र वनपाल विक्की कुमार मेहता, प्रधान वनरक्षी संदीप राम, प्रदीप साहू, अवधेश महतो, राजेंद्र लोहरा, यदुनंदन तिवारी, भूषण प्रसाद, भूपाल पाठक, आमोद साहू, हब्बू लाल, ललकु बैठा, हरि गोप, सोमनाथ मुंडा, धीरज साहू, अजय लकड़ा, राजेंद्र साहू, अनिल सिंह, ननका यादव, मुकेश यादव समेत अन्य लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >