जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : सांसद सुखदेव भगत

जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : सांसद सुखदेव भगत

लोहरदगा़ लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. बेड़ो प्रखंड सभागार में आयोजित हाई-प्रोफाइल समीक्षा बैठक में सांसद ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों की बिंदुवार समीक्षा की. बैठक में सांसद ने दो टूक कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी सहित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि वे जनप्रतिनिधियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं. सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है. फंड आवंटन की समस्याओं का होगा समाधान : बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व पेयजल समेत विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं पर चर्चा हुई. सांसद ने कहा कि कुछ योजनाओं में केंद्र एवं राज्य स्तर पर फंड आवंटन की समस्याएं सामने आयी हैं, जिनके समाधान के लिए आवश्यक पहल की जायेगी. उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे एयर-कंडीशन कार्यालयों से निकलकर गांवों में जाएं और धरातल पर काम करें, तभी योजनाओं का वास्तविक लाभ आम लोगों तक पहुंचेगा. टाना भगतों ने सुनायी समस्या, त्वरित कार्रवाई का निर्देश : इस दौरान मुख्यालय पहुंचे टाना भगत समुदाय के लोगों एवं अन्य ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं से सांसद को अवगत कराया. सांसद ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. मौके पर मांडर विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि सीताराम भगत, बेड़ो सांसद प्रतिनिधि जोगेश उरांव, आलोक कुमार साहू, शाहिद अहमद बेलू, पवन गौतम, सत्यजीत सिंह, अनवर अंसारी सहित कई जनप्रतिनिधि और राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >