12 को सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन, संगठन की मजबूती पर दिया जोर

12 को सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन, संगठन की मजबूती पर दिया जोर

लोहरदगा़ भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य रूप से भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान और 12 मई को राज्य सरकार के खिलाफ निर्धारित आक्रोश कार्यक्रम की सफलता को लेकर रणनीति बनायी गयी. वैचारिक मजबूती के लिए प्रशिक्षण अनिवार्य : अमित सिंह : मुख्य अतिथि सह जिला प्रशिक्षण प्रभारी प्रदेश मंत्री अमित सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन और वैचारिक स्पष्टता आवश्यक है. प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों से गहरायी से जोड़ना है, ताकि वे जन-जन तक भाजपा की विचारधारा पहुंचा सकें. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की. 12 मई को जनता की आवाज बुलंद करेगी भाजपा : बैठक में प्रदेश मंत्री मनीर उरांव और नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने कहा कि वर्तमान में जनता पानी और बिजली के भीषण संकट से जूझ रही है. 12 मई को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ सड़क पर उतरेगी. वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और प्रशिक्षण से उनका नेतृत्व कौशल निखरेगा. बैठक का संचालन महामंत्री मिथुन तमेड़ा और धन्यवाद ज्ञापन कलावती देवी ने किया. मौके पर उपाध्यक्ष सरिता देवी, बजरंग उरांव, पशुपतिनाथ पारस, नवीन टिंकू, बाल कृष्णा सिंह, हर्षनाथ महतो, बाल कृष्णा सिंह, मंत्री मीना बाखला, राज किशोर साहू, सुकुल राम, भारती सिन्हा, सचिन सिंघानिया, विश्वजीत भारती सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >