जलसहिया का चयन नहीं होने से हो रही परेशानी

लोहरदगा जिला के कैरो प्रखंड मुख्यालय में जलसहिया का पद एक वर्ष से रिक्त है.

कैरो. लोहरदगा जिला के कैरो प्रखंड मुख्यालय में जलसहिया का पद एक वर्ष से रिक्त है. इस वजह से जलापूर्ति सहित अन्य कार्यों में परेशानी हो रही है. हालांकि जलसहिया चयन को ले ग्रामसभा हुई थी, परंतु विवाद हो जाने के कारण जलसहिया का चयन नहीं हो पाया. वर्तमान में कैरो जलसहिया का अतिरिक्त प्रभार उतका की जलसहिया मनतोरनी उरांव को दिया गया है. कैरो में जलसहिया नहीं होने के कारण नियमित रूप से जलापूर्ति नहीं हो पा रहा है. इसके अलावे पेयजल व स्वच्छता संबंधी कई कार्य बाधित हो रहे हैं. मामले में पीएचईडी के कनीय अभियंता सुमन कुमार खलखो का कहना है कि वरीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए शीघ्र ग्रामसभा के माध्यम से जलसहिया का चयन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >