कुड़ू में कर्मा पूर्व संध्या की तैयारी तेज, 20 सितंबर को नावाटोली मैदान में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

कुड़ू में कर्मा पूर्व संध्या के सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं. 20 सितंबर को नावाटोली मैदान में आयोजित होने वाले इस विशेष आयोजन के लिए आदिवासी समाज की बैठक में संचालन समिति का गठन किया गया है. यह आयोजन कर्मा उत्सव के महत्व को और बढ़ाएगा.

कुड़ू,लोहरदगा: कर्मा पूर्व संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को नावाटोली गांव में आदिवासी समाज की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन उरांव ने की. बैठक में आगामी 20 सितंबर को नावाटोली मैदान, रूद चौक के समीप कर्मा पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया.

संचालन समिति का गठन

बैठक में सर्वसम्मति से कर्मा पूर्व संध्या संचालन समिति का गठन किया गया. नवगठित समिति में अर्जुन उरांव को अध्यक्ष, रूपनारायण उरांव को सचिव तथा शिबू उरांव और सुनील उरांव को कोषाध्यक्ष बनाया गया.

कार्यकारिणी में शामिल किए गये सदस्य

संचालन समिति की कार्यकारिणी में जलेश्वर उरांव, बिरसा उरांव, राजकिशोर भगत, राम दयाल उरांव, फलगू उरांव, चामू भगत, बिफई उरांव, महेंद्र उरांव, रविशंकर उरांव, धर्मेंद्र उरांव, पंचु उरांव, विजय उरांव, जयराम उरांव, श्रीराम उरांव, सुशील उरांव, रामप्रवेश उरांव, पलटू पहान, सुरेश उरांव, केशवा उरांव, अनुप पहान, तेजपाल मुंडा, धनराज उरांव, जगदीश रजवार, रामबिलास उरांव, मनोज उरांव, मुंशी उरांव, रमेश उरांव, अजय उरांव, किरण तिर्की, किशुन उरांव, कौशल उरांव, धरमू उरांव, दिलीप उरांव, एतवा उरांव, प्रवीण उरांव, बुधना मुंडा, राहुल उरांव और बबलू मुंडा समेत अन्य लोगों को शामिल किया गया है.

बैठक में कर्मा पूर्व संध्या कार्यक्रम को लेकर तैयारियों पर भी चर्चा की गयी. आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गयीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >