चूल्हापानी में गंगा दशहरा की तैयारी तेज, बीडीओ ने लिया दामोदर उद्गम स्थल का जायजा

चूल्हापानी में गंगा दशहरा की तैयारी तेज, बीडीओ ने लिया दामोदर उद्गम स्थल का जायजा

कुड़ू़ आगामी 25 मई को गंगा दशहरा पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने प्रभारी बीडीओ सह सीओ संतोष उरांव सलगी पंचायत के चूल्हापानी गांव पहुंचे. उन्होंने दामोदर नद के उद्गम स्थल का निरीक्षण किया और आयोजन समिति व ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान ग्रामीणों ने बीडीओ को अपनी समस्याओं से अवगत कराया. ग्रामीणों ने बताया कि कटात से चूल्हापानी गांव तक लगभग चार किलोमीटर सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण लोग आज भी जंगली पगडंडियों के सहारे आवागमन करने को मजबूर हैं. इसके अलावा गांव में पेयजल का भारी संकट है और रोजगार के साधन भी उपलब्ध नहीं हैं. प्रभारी बीडीओ संतोष उरांव ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सड़क निर्माण के लिए वन विभाग से जमीन अधिग्रहण के लिए जिला प्रशासन स्तर पर विचार-विमर्श किया जायेगा. उन्होंने पेयजल समस्या के जल्द समाधान और मनरेगा के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का भी भरोसा दिलाया. आयोजन समिति ने बताया कि 25 मई को सुबह नौ बजे दामोदर उद्गम स्थल पर पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इसके बाद गंगा आरती, भजन-कीर्तन, भंडारा और मेले का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों का भी आगमन होना है. मौके पर गंगा दशहरा के संयोजक बालकृष्णा सिंह, मुखिया सुमित्रा कुमारी, पंचायत सचिव दुर्गा प्रसाद, बीपीओ निलेंद्र कुमार, बंधु बैठा, आमोद साहू, सुरजा गंझू, जेठू गंझू, जयनारायण प्रजापति, धीरज कुमार, रामलाल गंझू सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >