नशा के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, चार नशेड़ी गिरफ्तार

नशा के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, चार नशेड़ी गिरफ्तार

लोहरदगा. सदर थाना पुलिस ने नशा के खिलाफ अभियान चलाया और इस क्रम में रेलवे साइडिंग चेकनाका के पास से चार नशेड़ियों को नशा करते पकड़ा. पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है कि आखिर नशा का कारोबार कौन कर रहा है और उन्हें नशा का सामान कहां से उपलब्ध हो रहा है. सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि एसपी सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर टाउन थाना में नशे के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है और नशेड़ियों एवं नशा का अवैध कारोबार करने वाले को पकड़ा जा रहा है. थाना प्रभारी ने आम लोगों से भी आग्रह किया है कि यदि उन्हें कहीं नशे के कारोबार या इसमें संलग्न व्यक्तियों के संबंध में जानकारी मिलती है तो उन्हें तत्काल इसकी सूचना दें उनका नाम-पता गुप्त रखा जाएगा. दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल गया

सेन्हा़ सेन्हा थाना पुलिस ने दुष्कर्म मामले के फरार आरोपी जनसन तिर्की को उसके पैतृक आवास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिल कुंबा टोली का निवासी है. पुअनि दयानंद सरस्वती ने बताया कि सेन्हा थाना कांड संख्या 02/26 के तहत दर्ज मामले में आरोपी पिछले चार महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था. बुधवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मांडर के हारिल गांव में दबिश देकर उसे धर दबोचा. गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में लोहरदगा जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >