प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया बेहतर प्रदर्शन

प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया बेहतर प्रदर्शन

लोहरदगा़ झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्लस टू चुन्नीलाल हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया. इस विद्यालय से कॉमर्स में 98 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जिसमें 74 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन तथा 22 विद्यार्थी सेकंड डिवीजन से पास किये. यहां के विद्यार्थियों ने शत- प्रतिशत रिजल्ट प्राप्त किया. विद्यालय में टॉप टेन में सिमरन कुमारी महतो 85.8%, कुमकुम 81.2%, अमन राम 80.8 %, प्रार्थना प्रिया 80.2%, मनिका कुमारी 75% लक्ष्मी 74.8 %, पंचू राम 73.8%, काजल 73.2%, गौतम गोयल 72.8%, शिवानी 72.8%,अंशु प्रिया उरांव 72.5% अंकों के साथ सफल रही. वहीं, आर्ट्स में 366 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. इसमें 191 फर्स्ट डिवीजन तथा 151 सेकंड डिवीजन से पास किये. टॉप 10 में रूपा कुमारी 86.8%, आयुष साहू 85.02%, अनुपम गोस्वामी 81.2%, दिनेश उरांव 81%, प्रिया 80.6%, आशीष सहाय 79.2%, अमित उरांव 79%, काजल मिश्रा 78.4%, दीपाली इशा लकड़ा 78.2%, महेश उरांव 77.6% तथा सुमन कुमारी 77.6% अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण हुए हैं. वहीं, साइंस में खुशी कुमारी 87.4%, कविता 87.2% ,सत्यार्थ मौर्य 86.6%, लक्ष्मी 85.2%, मोहित सोनी 83%, कनिष्क केसरी 82.8%,लव कुमार 82.6% श्रुति साहू 81% अंकों के साथ परीक्षा पास किया. इंटर साइंस में रिद्धिमा सिंह और आर्ट्स में जैनब परवीन जिला टॉपर बनी

लोहरदगा़ एमएलए महिला कॉलेज लोहरदगा की छात्राओं ने इंटर साइंस और आर्टस दोनों में जिला टॉपर बनी है. शिक्षक कुमार निर्भय सिंह और ममता सिंह की बेटी रिद्धिमा सिंह 456 अंक (91.2 प्रतिशत) के साथ लोहरदगा जिला में साइंस टॉपर बनी हैं. जबकि, थाना टोली लोहरदगा निवासी व्यवसायी आफताब आलम और निगार सुलताना की पुत्री जैनब परवीन 455 अंक (91 प्रतिशत) के साथ जिला टॉपर बनी है. इंटर साइंस और आर्टस दोनों में कॉलेज की छात्राओं के जिले में शीर्ष स्थान हासिल करने पर कॉलेज प्रिंसिपल स्नेह कुमार सहित तमाम शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी है. जैनब के दादा अयूब खलीफा सरकारी स्कूल के शिक्षक रहे हैं, जिनसे जैनब को काफी प्रेरणा मिली है. वह भी अपने दादा की तरह एक शिक्षक बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती है. जैनब मैट्रिक परीक्षा में भी बालिका उच्च विद्यालय लोहरदगा में स्कूल टॉपर रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >