बगड़ू में पिकअप चालक को पीटकर पैसे छीने, तीन पर प्राथमिकी

बगड़ू में पिकअप चालक को पीटकर पैसे छीने, तीन पर प्राथमिकी

किस्को़ बगड़ू थाना क्षेत्र के पतरातू सरना स्थल के समीप 30 अप्रैल की रात एक पिकअप चालक के साथ मारपीट और छिनतई का मामला प्रकाश में आया है. घटना को लेकर हिसरी निवासी पीड़िता सीमा उराईन ने थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. वाहन टकराने पर उपजा विवाद : आवेदन के अनुसार, पीड़िता के पति बसुआ उरांव (50) पिकअप (जेएच 01जीके 7914) चलाकर आरेया गये थे. रात करीब 10:30 बजे पतरातू के पास उनकी गाड़ी विपरीत दिशा से आ रही दूसरी पिकअप (जेएच 01 जीसी-9034) से हल्की सी टकरा गयी. इसके बाद दूसरी गाड़ी में सवार युवकों ने बसुआ उरांव को खींचकर बाहर निकाला और बेरहमी से पिटाई कर दी. आरोप है कि हमलावरों ने उनके पास मौजूद 4000 रुपये भी छीन लिये. गंभीर रूप से घायल, तीन नामजद : मारपीट में बसुआ उरांव का बाजू फ्रैक्चर हो गया है, इनका उपचार सदर अस्पताल लोहरदगा में चल रहा है. मामले में लोहरदगा के मुंदो निवासी दिनेश साहू, दुर्गेश साहू और रांची के रातू निवासी विकास कुमार साहू को नामजद आरोपी बनाया गया है. बगड़ू थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि घटना को लेकर कांड संख्या 07/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपियों के विरुद्ध जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >