15 मार्च को हरमू मैदान में जुटेंगे क्षत्रिय समाज के लोग

15 मार्च को हरमू मैदान में जुटेंगे क्षत्रिय समाज के लोग

लोहरदगा़ सदर प्रखंड के बाघा गांव में शनिवार को रामपुर, नगड़ा और नदी नागड़ा सहित आसपास के गांवों के क्षत्रिय समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक उदय शेखर की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 15 मार्च को रांची के हरमू मैदान में आयोजित होने वाले ””””क्षत्रिय महासम्मेलन”””” को सफल बनाना रहा. समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि वे अपनी व्यवस्था और संसाधनों के साथ इस महासम्मेलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. संस्कार और स्वावलंबन पर जोर : बैठक में समाज की समृद्धि और विकास के लिए कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई. वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक प्रगति के लिए नशापान से दूरी बनाना अनिवार्य है. साथ ही अनुशासन, शिष्टाचार और उच्च संस्कारों को बनाए रखने पर जोर दिया गया. समाज के युवाओं का आह्वान किया गया कि वे किसी भी कार्य को छोटा न समझें और अपनी योग्यता व मेहनत के बल पर कृषि, व्यवसाय या नौकरी, हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनायें. यूजीसी कानून का विरोध : बैठक के दौरान भारत सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी कानून के प्रति क्षत्रिय समाज ने कड़ा विरोध जताया. हालांकि, वक्ताओं ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि फिलहाल माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने इस पर रोक लगा दी है. इसके अलावा, अन्य समाज के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने और समाज में बेहतर संदेश देने पर भी चर्चा हुई. ये थे उपस्थित : बैठक में मुख्य रूप से गिरवरनाथ शाह, रोहित कुमार सिंह, पवन सिंह, लाल प्रवीण नाथ शाहदेव, वीरेंद्र नाथ शाह, भैया आदर्श चौहान, विक्रम नाथ शाह, श्याम किशोर नाथ शाह, संजय चौहान, विवेक चौहान, लाल रविंद्र नाथ शाहदेव, सुजीत सिंह सहित कई लोग मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन महासचिव जयंत कुमार सिंह ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >