सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सेन्हा़ सेन्हा थाना क्षेत्र की चितरी डांडू पंचायत अंतर्गत मंगल बाजार के समीप शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर घाटा निवासी सुरेश उरांव उर्फ भदु उरांव (30 वर्ष) की मौत हो गयी, जबकि दूसरा चंद्रदेव महतो घायल हो गया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर घंटों सड़क जाम रखा. जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूर सुबह बाइक (जेएच 07डी 7135) से काम पर जा रहे थे. मंगल बाजार मोड़ के समीप ओवरटेक करने के दौरान चिप्स लदा हाइवा (जेएच 02 एवी 6388) उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. इससे सुरेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मुआवजे पर अड़े ग्रामीण : हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचे. स्थानीय नेता और ग्रामीण घटनास्थल पर ही तत्काल मुआवजा देने की मांग को लेकर डटे रहे. झालजमीरा मुखिया बंधन उरांव और पुलिस प्रशासन ने आक्रोशित लोगों को काफी मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर शांत कराया. पुलिस की कार्रवाई : काफी देर बाद जाम हटाया गया, इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. परिवार का सहारा छीन जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >