एक पेड़ 100 पुत्रों के समान, पर्यावरण व शिक्षा से ही संवरेगा भविष्य : न्यायमूर्ति: न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी

एक पेड़ 100 पुत्रों के समान, पर्यावरण व शिक्षा से ही संवरेगा भविष्य : न्यायमूर्ति: न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी

लोहरदगा़ डालसा और जिला प्रशासन के तत्वावधान में शनिवार को किस्को प्रखंड परिसर में मेगा विधिक सशक्तिकरण सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति सह लोहरदगा न्यायमंडल की प्रशासनिक न्यायाधीश श्रीमती अनुभा रावत चौधरी ने किया. इस मौके पर 2726 लाभुकों के बीच 29.11 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. शिक्षा सफलता की एकमात्र कुंजी : विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति ने कहा कि शिक्षा और फिजिकल फिटनेस ही सफलता का आधार है. उन्होंने बच्चों से एकाग्र होकर पढ़ने की अपील की और निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को स्कूलों में ही जाति व आवासीय प्रमाण पत्र उपलब्ध करायें ताकि उनके करियर में कोई बाधा न आये. उन्होंने कहा कि एक महिला को शिक्षित करने का अर्थ पूरी पीढ़ी को शिक्षित करना है. खनन क्षेत्रों में पौधरोपण अनिवार्य : पर्यावरण पर चिंता व्यक्त करते हुए न्यायमूर्ति ने कहा कि हमारे शास्त्रों में एक पेड़ को 100 पुत्रों के बराबर माना गया है. लोहरदगा बॉक्साइट बाहुल्य क्षेत्र है, इसलिए खनन और वन विभाग यह सुनिश्चित करें कि खनन कार्य पूरा होने के बाद वहां सघन पौधरोपण कर भूमि को पुराने स्वरूप में लाया जाये. वनों को बचाना हमारे अस्तित्व के लिए जरूरी है, अन्यथा जल स्तर गिरने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. परिसंपत्तियों का किया वितरण : आज के कार्यक्रम में कुल 2726 लाभुकों के बीच 29.11 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया़ इसमें विभाग जेएसएलपीएस अंतर्गत क्रेडिट लिंकेज, कृषि विभाग,उद्यान विभाग, केवीके किस्को, बाल विकास परियोजना, शिक्षा विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, आपूर्ति विभाग, राजस्व विभाग, आवास योजना, मनरेगा, स्वास्थ्य विभाग, बैंक, पशुपालन विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, मत्स्य विभाग और समाज कल्याण विभाग शामिल है़ं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे लाभ : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा ने कहा कि शिविर का उद्देश्य लोगों को विधिक अधिकारों की जानकारी देना और सरकारी योजनाओं से जोड़ना है. उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि न्यायमूर्ति के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन होगा. वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि इस वर्ष 525 हेक्टेयर में पौधरोपण का लक्ष्य है. माननीय न्यायमूर्ति व अन्य पदाधिकारियों ने परिसर में फलदार पौधों का रोपण भी किया़ उपस्थित लोग : आज के कार्यक्रम में एडीजे प्रथम श्री स्वयंभू, एडीजे द्वितीय श्रीमती नीरजा आसरी, सीजेएम श्री केके मिश्रा, श्री रोहित कुमार सिविल जज सीनियर डिवीजन, डालसा सचिव श्री मनोरंजन कुमार, रजिस्टार व्यवहार न्यायालय श्री अमित कुमार गुप्ता, श्रीमती जया स्मिता कुजूर सिविल जज जूनियर डिवीजन सह पीएमजेजेबी, एलएडीसीएस अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता, मध्यस्थ, पीएलवी आदि उपस्थित थे़ वहीं जिला प्रशासन की ओर से एसपी सादिक अनवर रिजवी, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग सहित वरीय पदाधिकारीगण, बीडीओ, सीओ समेत अन्य उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >