अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग के लिए अधिकारियों ने बूथों पर चलाया सत्यापन अभियान

अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग के लिए अधिकारियों ने बूथों पर चलाया सत्यापन अभियान

लोहरदगा़ विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले में अनमैप्ड मतदाताओं के सत्यापन और मैपिंग के लिए सघन अभियान चलाया गया. इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, इआरओ-सह-एसडीओ और सभी एइआरओ ने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदाताओं से सीधा संवाद किया और मैपिंग कार्य की जांच की. अभियान के तहत परियोजना निदेशक आइटीडीए-सह-उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग ने कुड़ू प्रखंड के टाटी तथा कुड़ू पंचायत क्षेत्र के बूथों का भ्रमण किया. वहीं एसडीओ अमित कुमार ने पेशरार और किस्को प्रखंड के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया. इसके अलावा सभी प्रखंडों, अंचलों और नगर परिषद क्षेत्र के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (एइआरओ) ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में बूथों का निरीक्षण कर अनमैप्ड मतदाताओं से संपर्क साधा. 15 जून तक मैपिंग कराने की अपील : अधिकारियों ने मतदाताओं को मतदाता सूची में सही मैपिंग का महत्व समझाया. उन्होंने अपील की कि सभी अनमैप्ड मतदाता 15 जून 2026 तक अपने बीएलओ से संपर्क कर यह प्रक्रिया हर हाल में पूर्ण करा लें, ताकि निर्वाचन अभिलेख त्रुटिरहित बन सकें. पदाधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची की शुद्धता के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है. जिन मतदाताओं की मैपिंग अब तक नहीं हुई है, वे अपनी जानकारी वर्ष 2003 की मतदाता सूची से लिंक करा सकते हैं. यह मैपिंग मतदाता के माता-पिता, दादा-दादी अथवा नाना-नानी के वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज विवरण के आधार पर भी की जा सकती है. सभी पात्र मतदाताओं से इस कार्य में सहयोग की अपेक्षा की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >