शिशु मंदिर में बाल संसद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
लोहरदगा. सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में नव-चयनित बाल संसद का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष डॉ शशिधर लाल अग्रवाल एवं सचिव अजय प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करती हैं. नव-चयनित बाल सांसदों ने निष्ठापूर्वक पद और गोपनीयता की शपथ ली. उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग का संकल्प लिया. मुख्य अतिथि अनिल उरांव ने कहा कि बच्चों का आत्मविश्वास देखकर विश्वास होता है कि देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में है. प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने में इन अनुशासित बच्चों की भूमिका अहम होगी. डॉ अग्रवाल और अजय प्रसाद ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर सभी आचार्य, दीदी और भैया-बहन उपस्थित थे. पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा
कैरो. प्रखंड क्षेत्र में प्रेम, साधना और त्याग का प्रतीक वट सावित्री व्रत शनिवार को धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया. सुहागिनों ने उपवास रखकर अपने पति की लंबी उम्र और रक्षा के लिए भगवान से मन्नतें मांगी. सुबह से ही विभिन्न गांवों के वट वृक्षों के नीचे महिलाओं की भीड़ जुटी. पुरोहित कौशल्य कांत त्रिपाठी, शशिकांत त्रिपाठी, नीरजकांत त्रिपाठी, काशीनाथ पांडे व प्रभुनाथ पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराया. पुरोहित कौशल्य कांत त्रिपाठी ने व्रतियों को सावित्री-सत्यवान की कथा सुनायी. उन्होंने बताया कि यह व्रत पति की रक्षा व दीर्घायु के लिए रखा जाता है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.