दिल्ली में लोहरदगा की नूतन कच्छप सम्मानित, मिला विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड

दिल्ली में लोहरदगा की नूतन कच्छप सम्मानित, मिला विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड

लोहरदगा़ दिल्ली के प्रतिष्ठित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में ””””इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स फॉर एसटी-एससी एंड वूमेन इंटरप्रेन्योर”””” द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड नामक इस कार्यक्रम में लोहरदगा की नूतन कच्छप को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर की महिला उद्यमियों और विभिन्न क्षेत्रों में मिसाल पेश करने वाली महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान देना था. केंद्रीय मंत्री ने सराहा नारी शक्ति का योगदान : समारोह के मुख्य अतिथि संसदीय समिति (एससी/एसटी कल्याण) के अध्यक्ष फग्गन सिंह कुलस्ते ने महिलाओं को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य फौजिया खान, एमएसएमइ मंत्रालय की ज्वाइंट सेक्रेटरी मर्सी एपीओ और केरल के पूर्व डीजीपी बसंजीव पटजोशी ने भी अपने विचार रखे. झारखंड का बढ़ा गौरव : कार्यक्रम में देश के 12 राज्यों की महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. राष्ट्रीय महासचिव हेमा एक्का को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया. उनके साथ ही लोहरदगा की नूतन कच्छप सहित देश भर की 40 अन्य महिलाओं को भी अवार्ड देकर प्रोत्साहित किया गया. चैंबर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबीर पाल ने कहा कि महिलाओं को नये अवसर देने से देश के सामाजिक और आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी. यह सम्मान लोहरदगा की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >