कैरो. प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास, अबुवा आवास एवं मनरेगा योजना से संचालित योजना का समीक्षा बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्य की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बीडीओ छंदा भट्टाचार्य ने सबंधित कर्मी से वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में निर्गत प्रधानमंत्री आवास एवं अबुवा आवास निर्माण का पंचायतवार समीक्षा करते हुए सभी सबंधित कर्मियों को वैसे लाभुक जो योजना का राशि लेकर कार्य प्रारंभ नही किये हैं उन्हें चिन्हित करते हुए तीन नोटिस दें और राशि वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई करने की बात कही. मौके पर लेखापाल अमन शिखर ,जनसेवक विनय उरांव, रीना उरांव, अधिस खाखा, किशोर उरांव, पंचायत सहायक शतिष उरांव, कृष्णा साहू, सिमोन बाखला, रेखा सिंह, शमीम अख्तर आदि उपस्थित थे. आदिवासी समाज का प्रतिनिधिमंडल रोहतास गढ़ किला गया कुड़ू. पारंपरिक स्वशासन पड़हा व्यवस्था के नेतृत्व में शुक्रवार को आदिवासी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के प्रखंड सचिव जतरू उरांव की अध्यक्षता में रोहतास गढ़ किला के लिए रवाना हुआ. यह प्रतिनिधिमंडल पौष मास में आयोजित जतरा सह मेला में शामिल होगा. रोहतास गढ़ किला में हर साल पौष मास के अवसर पर आदिवासी समाज का मिलन समारोह होता है, जिसमें देशभर से आदिवासी समुदाय के लोग अपनी परंपरा पर आधारित नृत्य और गीत प्रस्तुत करते हैं. इस अवसर पर झारखंड की संस्कृति और सभ्यता की झलक मांदर और नगाड़े की थाप पर पेश की जायेगी. उप दीवान जतरू उरांव ने बताया कि यह आयोजन आदिवासी समाज की पहचान और धरोहर को जीवित रखने का माध्यम है. प्रतिनिधिमंडल में जतरू उरांव, सुनील उरांव, अनिल उरांव, शशि उरांव, झालो उरांव, प्यारी उरांव, सरस्वती उरांव, शनि उरांव, शिवशंकर उरांव, दुबराज उरांव सहित अन्य शामिल हैं. यह जतरा सह मेला आदिवासी समाज की एकता और विविधता को प्रदर्शित करता है तथा आने वाली पीढ़ियों तक संस्कृति को पहुँचाने का सशक्त मंच है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
