गुणवत्ता शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत : अखिलेश

प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेन्हा में बजट समीक्षा और विद्यालय विकास हेतु गुमला विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार और संकुल प्रमुख विपिन कुमार दास की संयुक्त अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई

सेन्हा

. प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेन्हा में बजट समीक्षा और विद्यालय विकास हेतु गुमला विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार और संकुल प्रमुख विपिन कुमार दास की संयुक्त अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई.आयोजित बैठक में आगामी सत्र 2025-26 में विद्यालय संचालन के लिए समिति के पदाधिकारियों ने बजट पर विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से बजट पास किया. वहीं विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार ने सलाह देते हुए कहा प्रभावकारी बजट से विद्यालय विकास करने में पूर्ण सहयोग होता है.साथ ही साथ संकुल प्रमुख बिपिन कुमार दास ने कहा बुनियादी आवश्यकता को अविलंब पूर्ण किया जाये, जिसे विद्यालय को सरकार से मान्यता लेने में कोई कठिनाई उत्पन्न न हो. वहीं भैया बहनों की शिक्षा और विद्यालय विकास के लिए प्रत्येक बिंदुओं पर चर्चा करते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ विद्यालय विकास एवं विस्तार पर सुझाव रखा गया. विद्यालय हित में कई अहम बिंदुओं को विद्यालय प्रबंधन समिति से पास कराया गया तथा विद्यालय में भैया बहनों और आचार्य आचार्याओं का सुविधा एवं विकास तथा नामांकन वृद्धि पर विशेष जोर दिया गया.वही शांति मंत्र के साथ बैठक संपन्न हुआ.मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुदेश्वर साहू,उपाध्यक्ष हर्षनाथ महतो,सह सचिव विजय सोनी, समिति सदस्य कमलनाथ महतो,अवधेश साहू,प्रधानाचार्य विमलेश कुमार तिवारी समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >