राष्ट्रीय लोक अदालत आठ मार्च को

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय लोहरदगा के प्रांगण में 8 मार्च 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा

लोहरदगा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय लोहरदगा के प्रांगण में 8 मार्च 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह योग्य आपराधिक वाद, एन आई एक्ट 138 से संबंधित वाद (चेक अनादर के केस), मोटर-दुर्घटना क्षतिपूर्ति वाद , पारिवारिक/वैवाहिक वाद , श्रम विवाद ,भूमि अधिग्रहण संबंधित विवाद , सिविल वाद, किराया आदि से संबंधित वाद , बैंक रिकवरी से संबंधित वाद, राजस्व वाद , मनरेगा , बिजली बिल और पानी बिल से संबंधित वाद , बिक्री कर, वाणिज्य कर एवं आयकर से संबंधित वाद , सेवा से संबंधित वाद , वन विभाग से संबंधित वाद , उत्पाद से संबंधित वाद , सिविल अपील, क्रिमिनल अपील, विविध अपील आदि से संबंधित वाद , नीलाम वाद , दाखिल खारिज मामले , अन्य मामले जिन्हें लोक अदालत के माध्यम से सुलझाया जा सकता है. इस संबंध में किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस पर पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4ः30 बजे तक लोहरदगा व्यवहार न्यायालय (कचहरी) में जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा के कार्यालय में आकर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा (मोबाइल नंबर 9431318932) से संपर्क कर सकते हैं. उक्त जानकारी सचिव डालसा लोहरदगा ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >