लोहरदगाः सेन्हा प्रखंड के अर्रु में नंदलाल प्रसाद साहु स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन दो से सात अक्तूबर तक किया जाएगा. प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को नंदलाल फार्म, भड़गांव में आयोजन समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता दुर्गेश कुमार साहू ने की. इसमें प्रतियोगिता के आयोजन, टीमों के नामांकन, मैदान की व्यवस्था, खिलाड़ियों की सुरक्षा और प्रशासनिक सहयोग समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई.
ये भी पढ़ें- Giridih में जंगली बिरनियों का आतंक, 100 से ज्यादा घायल और 4 की मौत; अब महिला पर हमला
बालक वर्ग की पुरस्कार राशि बढ़ाई गई
बैठक में बालक वर्ग की विजेता टीम को 1,01,000 रुपए और ट्रॉफी देने का निर्णय लिया गया. उपविजेता टीम को 71,000 रुपएये और ट्रॉफी दी जाएगी. तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 45,000 रुपए, जबकि चौथे स्थान की टीम को 35,000 रुपए मिलेंगे. पांचवें से आठवें स्थान तक रहने वाली चार टीमों को 11-11 हजार रुपए की सांत्वना राशि दी जाएगी.
बालिका वर्ग में विजेता टीम को 25,000 रुपए और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 20,000 रुपए और ट्रॉफी दी जाएगी. बालक वर्ग के लिए नामांकन शुल्क 5,500 रुपए और बालिका वर्ग के लिए 2,500 रुपए निर्धारित किया गया है.
ये भी पढ़ें- मांगें नहीं सुलझीं तो स्कूल में ही धरना देंगी रसोईया-संयोजिका, संघ ने बनाई रणनीति
फीफा नियमों के अनुसार होंगे मुकाबले
आयोजन समिति ने प्रतियोगिता के मैच फीफा के निर्धारित नियमों के अनुसार कराने का निर्णय लिया है. मैदान को मानक के अनुरूप तैयार करने, खिलाड़ियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने और प्रतियोगिता को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर भी चर्चा की गई. समिति ने क्षेत्र के खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों से प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग और सहभागिता की अपील की है.
बैठक में कामेश्वर प्रसाद, फजल अब्बास, अनिल उरांव, प्रकाश उरांव, मोख्तार अंसारी, फिरोज अंसारी, शौकत अंसारी, रुस्तम अंसारी, गौतम साहू, धर्मवीर उरांव, सरफराज अंसारी और विजय पाठक समेत आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे.
