शोकाकुल परिवारों से मिले सांसद सुखदेव भगत

सांसद सुखदेव भगत शुक्रवार को छतर बगीचा लोहरदगा में स्थित नेतरहाट स्कूल के पूर्व शिक्षक स्वर्गीय अवध बिहारी दुबे की आवास पहुंचकर स्वर्गीय अवध बिहारी दुबे के पार्थिव शरीर को नमन किये और शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर अपनी ओर से गहरी संवेदना प्रकट की.

लोहरदगा. सांसद सुखदेव भगत शुक्रवार को छतर बगीचा लोहरदगा में स्थित नेतरहाट स्कूल के पूर्व शिक्षक स्वर्गीय अवध बिहारी दुबे की आवास पहुंचकर स्वर्गीय अवध बिहारी दुबे के पार्थिव शरीर को नमन किये और शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर अपनी ओर से गहरी संवेदना प्रकट किये. सांसद फिर स्वर्गीय गोपाल प्रसाद गुप्ता पूर्व डेमोस्टेटर बलदेव साहू महाविद्यालय के आवास कोर्ट रोड पहुंचकर स्वर्गीय गोपाल प्रसाद गुप्ता के पार्थिव शरीर को नमन किये और शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर अपनी ओर से गहरी संवेदना प्रकट की. लोहरदगा की सीमा कुमारी राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री में आज राँची में दौड़ेगी लोहरदगा. लोहरदगा की सीमा कुमारी अंडर-16 गर्ल्स में दो किलोमीटर रेस में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी, जो कि रांची में आयोजित 60 वीं नेशनल क्रॉस-कंट्री चैंपियनशिप 2025 के लिए है, जो आज होने जा रही है. इस अवसर पर जिला एथलेटिक एसोसिएशन के कोच विकास कुमार महतो कोच के रूप में है, जिन्हे लोहरदगा एथलेटिक एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव किशोर कुमार वर्मा ने रवाना किया. अविराम के सचिव की दीदी का निधन, शोक सभा का आयोजन कुड़ू लोहरदगा. अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन टिको कुड़ू के सचिव व अविराम ग्रामीण विकास स्वयं सेवी संस्था के सचिव इंद्रजीत कुमार भारती की बड़ी दीदी विभा गिरी का गुरुवार देर रात्रि दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया. विभा गिरी के निधन की सूचना के बाद कालेज में शोक का माहौल हो गया. शुक्रवार को विभिन्न सामाजिक संगठन व राजनीतिक दलों के नेताओं ने सचिव इंद्रजीत कुमार भारती को फोन करते हुए व घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की. शुक्रवार को अविराम कालेज आफ एजुकेशन टिको कुड़ू में शोक सभा की गयी. सभा में रेणुका, ममता, कुंदन, चीनीबास, आफताब, पंकज भारती, जंगबहादुर महतो, संदीप, शिव, आरती, पवन, तबस्सुम, अमृत सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >