लोहरदगा में दुर्गा पूजा को लेकर सांसद से मिले समिति पदाधिकारी, प्रमुख कार्यक्रमों का दिया न्योता

लोहरदगा दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने सांसद सुखदेव भगत से मुलाकात कर 2026 की तैयारियों की जानकारी दी. पूजा के प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया.

लोहरदगा. केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने लोहरदगा सांसद सह छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत से उनके आवास पर मुलाकात की. समिति के सदस्यों ने सांसद सुखदेव भगत और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनुपमा भगत को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया.

इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 की तैयारियों की जानकारी दी. साथ ही पूजा के प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सांसद को आमंत्रित किया.

भाईचारे और एकता के साथ पूजा का आयोजन

सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति भाईचारे, आस्था और एकता के साथ पूजा का आयोजन करती है. उन्होंने मां दुर्गा से सभी के सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना की.

उन्होंने कहा कि व्यस्तता के बावजूद दुर्गा पूजा के प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होने का प्रयास करेंगे. साथ ही आयोजन में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

मौके पर समिति के अध्यक्ष रमेश साहू, कार्यकारी अध्यक्ष नितेश प्रजापति, रोहित साहू, डब्लू राय, नीरज साहू, मिथिलेश वर्मा, गोलू सिंह और बसंत साहू समेत समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >