मोदी सरकार ने दिये करोड़ों, पर राज्य सरकार ने नहीं किया खर्च : शशिभूषण मेहता

मोदी सरकार ने दिये करोड़ों, पर राज्य सरकार ने नहीं किया खर्च : शशिभूषण मेहता

लोहरदगा़ बिजली-पानी जैसी मूलभूत समस्याओं के खिलाफ भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार पंकज के नेतृत्व में शनिवार को जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पांकी विधायक शशिभूषण मेहता उपस्थित थे. ब्लॉक मोड़ से पदयात्रा करते हुए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता खाली घड़े और विरोध की तख्तियां लेकर समाहरणालय पहुंचे, जहां मुख्य द्वार पर घड़े फोड़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इसके बाद उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम को ज्ञापन सौंपा गया. जनता त्राहि-त्राहि कर रही, सरकार सो रही : विधायक : विधायक शशिभूषण मेहता ने कहा कि राज्य की जनता बिजली और पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है. लोहरदगा में पेयजल की गंभीर किल्लत है, महिलाएं मीलों दूर जाकर पानी लाने को मजबूर हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार ने झारखंड को नल-जल योजना के लिए 12,982 करोड़ रुपये दिये, लेकिन भ्रष्टाचार और अक्षमता के कारण राज्य सरकार आधे पैसे भी खर्च नहीं कर पायी. झारखंड आज इस योजना में देश में नीचे से दूसरे पायदान पर है. बढ़ी दरें और गलत बिजली बिल से लोग परेशान : भाजपा राज्य की जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझती है और एक संवेदनशील एवं जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते राज्य की समस्याओं को भाजपा सदन से लेकर सड़क तक उठाने का कार्य कर रही है.भाजपा नेताओं ने कहा कि मुफ्त बिजली का वादा करने वाली सरकार ने दरों में कई गुना बढ़ोतरी कर दी है. उपभोक्ताओं को मनमाना बिल भेजा जा रहा है, जिससे मध्यम वर्ग और व्यवसायी परेशान हैं. बिजली कटौती से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. मौके पर मनीर उरांव, श्रीचंद प्रजापति, सरिता देवी, बजरंग उरांव, जगनंदन पौराणिक, राजीव रंजन अग्रवाल, कलावती देवी, पशुपति नाथ पारस, मिथुन तमेड़ा, संगीता कुमारी, बुधन देवी, मीणा बाखला, संजय चौधरी, राजकिशोर साहू, सुकुल राम, नवीन टिंकू, विश्वजीत भारती, सरस्वती देवी, सुधा देवी, रेखा देवी, नेहा देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >