लोहरदगा. नालसा व झालसा के निर्देशन और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राज कमल मिश्रा व सचिव मनोरंजन कुमार के निर्देशानुसार पेशरार थाना, ब्लॉक परिसर और बाजार टाड़ में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शिविर में एलएडीसी नसीम अंसारी और पीएलबी संतोष भगत, शारू कुमार गोप, कलिंदर उरांव व सुरेश प्रसाद ने ग्रामीणों को नि:शुल्क विधिक सेवा, बाल विवाह, बाल श्रम, डायन प्रथा, नशा मुक्ति, साइबर क्राइम, मोटर एक्सीडेंट और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी. साथ ही नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में बताया गया. मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
किस्को. थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा ने शनिवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी सबसे पहले मृतका के छोटे भाई को हुई, इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. परिजनों के अनुसार, छात्रा ने इसी वर्ष प्रथम श्रेणी से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की थी. आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. सूचना मिलने पर पहुंची़ इस मामले में सब इंस्पेक्टर विजय समद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा भेज दिया गया है और पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
